Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।30/07/2022 

सुरेश कुमार ठाकुर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत्त

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय, शिमला में सहायक सूचना अधिकारी, तकनीकी पद पर कार्यरत सुरेश कुमार ठाकुर आज सेवानिवृत्त हो गए।सुरेश कुमार ठाकुर ने 17 मार्च, 1989 को रेडियो मैकेनिक पद पर विभाग में सेवा आरम्भ की थी। सरकारी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों और निदेशालय में विभिन्न पदों पर रहते हुए सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय शिमला में सुरेश कुमार ठाकुर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने सुरेश कुमार ठाकुर द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से की गई सेवाएं सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता, संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर, उप निदेशक, तकनीकी उत्तम चंद कौंडल, विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ