Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 30/07/2022

डा बैसाखी राम तखी का बचपन बहुत गरीबी में गुजरा। इन्होंने  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बेहढ़ से हायर सकेंडरी पास करने के बाद ,कृषि महाविद्यालय सोलन में अपनी आगे की पढ़ाई बीएससी कृषि में की। उसके बाद उच्च शिक्षा जारी रखते हुए एमएससी कृषि पालमपुर से की। उसके उपरांत 1988 में कई कृषि विभाग में यह कृषि इन्स्पेक्टर के पद पर लगे । उसके बाद यह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए आज ही कृषि विभाग की सबसे उच्च नियुक्ति कृषि निदेशक पर नियुक्त हुए हैं।
यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है जिस स्कूल से इन्होंने शुरुआती शिक्षा ग्रहण की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,कोटला  वेहढ़ के लिए भी एक बहुत ही गर्व की बात है जहां से इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आज उच्च नियुक्ति निदेशक (कृषि विभाग) में प्राप्त की है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ