Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/08/2022

कांग्रेस ने प्रदेश में सेब बागवानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस बागवानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा है कि बागवानों व किसानों के साथ किसी भी अन्याय के खिलाफ कांग्रेस सदैब उनका समर्थन करती रही है और आगे भी करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज सेब बागवानों के आंदोलन में शामिल होकर बागवानों को पार्टी का समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आज देश मे किसानों की हालत बहुत ही दयनिय होती जा रही है।किसानों को उनकी उपज का वही पैसा मिल रहा है जो आज से दस साल पहले उन्हें मिलता था। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी पूरी लागत भी नही मिल रही है जो बहुत ही चिंता की बात है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने छोटा शिमला में आन्दोलरत बागवानों की मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि वह स्वम् भी किसान है और इस आंदोलन में किसानों व बागवानों के साथ खड़े है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *