Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।20/08/2022

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के नेतृत्व में  जागो हिमाचल सदभावना यात्रा शिमला शहर से शिमला ग्रामीण में प्रवेश कर गई।संजोली में इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव यशवंत सिंह छाजटा,शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व मीडिया सचिव सुशांत कपरेट भी इस यात्रा में अन्यो के अतिरिक्त शामिल हुए।इस दौरान यशवंत छाजटा ने इस यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं को भी इस दौरान उजागर करना है।सेवादल के मुख्य सगंठक अनुराग शर्मा ने कहा कि यह यात्रा 9 सितम्बर तक प्रदेश के सभी ब्लॉकों का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सेवादल के पदाधिकारी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जागृत करना है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ