Spread the love

कागडा़, हिमशिखा न्यूज़ 24/08/2022

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत जयसिंहपुर के साथ लगते गांव टिक्करी कुम्हारनू में पुत्र ने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार टिक्करी कुम्हारनू निवासी सचिन राणा (32) ने मंगलवार शाम 4 बजे के करीब अपने पिता रवि राणा (59) पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी का ब्रेन ट्यूमर का भी ऑप्रेशन हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे द्वारा हमला करते ही पिता लहूलुहान हो गया और अचेत अवस्था में गिर गया। 

हमला करते समय आरोपी की मां ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना लम्बागांव पुलिस को दी। व्यक्ति को घायल अवस्था में एम्बुलैंस से पालमपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति गत वर्ष ही शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुआ था। लम्बागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रॉड को भी अपने कब्जे में ले लिया है व मामला दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ