Spread the love

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी शिमला से बाइक चोरी कर पंजाब में बेचते थे. आरोपी जोवन जीत सिंह और अमृत पाल सिंह क्रमश पंजाब के अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब से है. आरोपी अमृत पाल सिंह शिमला के सांगटी में रहता था, जबकि दूसरा आरोपी जोवन जीत सिंह शिमला में काम करता था. यह दोनों दिन में अपना दूसरा काम निपटा थे,जबकि रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

पुलिस को इनपुट मिला था कि यह दोनों आरोपी पिछले काफी समय से शिमला में चोरी कर रहे हैं. पुलिस ने इन पर कड़ी नजर रखनी शुरू की. इनका रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता लगा कि ये पहले भी चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं.

फिलहाल पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, और कितने लोग जुड़े हुए हैं, इस बारे में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई चार बुलेट भी बरामद की हैं. चारों बाइक फतेहगढ़, गुरदासपुर और अमृतसर से मिली हैं.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ