Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़।09/09/2022

गीत संगीत के माध्यम से बतायी सरकार की योजनाएँ

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगली और नलसूहा मैं गीत संगीत और नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों द्वारा विस्तार से सरकार की जनकल्याणकारी  योजनाओं को लोगों से साझा किया गया जिससे वह अधिक से अधिक संख्या में इनका लाभ उठा सके। यह जानकारी देते हुए कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने बताया कि गरीब परिवार के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए सरकार द्वारा सहारा योजना के अंतर्गत हर महीने ₹3000 दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा के अंतर्गत जिन परिवारों में गैस कनेक्शन नहीं है उनको फ्री गैस कनेक्शन और साल के 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नौजवान बेरोजगार युवक-युवतियों को उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी पर लोन 40 से ₹5000000 तक उपलब्ध करवाया जा रहा है और आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए तक सहायता राशि दी जा रही है। इसके इलावा विधवा पुनर्विवाह अंतरजातीय विवाह समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *