नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 12/09/2022
दिल्ली में सेंट्रल विस्टा बनकर तैयार हो चुका है ऐसे में अगर आप भी सेंट्रल विस्टा देखने जाने का प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. जी हां दरअसल नई दिल्ली में बने सेंट्रल विस्टा को देखने जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी ने मुफ्त बस सेवा की घोषणा कर दी है और यह मुफ्त बस सेवा बीते 9 सितंबर से शुरू है. इस मुफ्त बस सेवा का फायदा आप भी ले सकते हैं. इस बस सेवा को आपके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम 1 हफ्तों तक चलाने वाली है. बात करें इस बस सेवा की टाइमिंग की तो इसको शाम को 5:00 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक जारी रखा जाएगा. लोगों को सेंट्रल विस्टा देखने जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कुल 12 इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन किया है.
अगर आप भी सेंट्रल विस्टा देखने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली में कुल 8 जगहों से फ्री बस सेवा शुरू की गई है. यानी इन 8 जगहों पर आप शाम को 5:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक कभी भी पहुंचकर फ्री बस सेवा का आनंद ले सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम के द्वारा भैरों रोड, कनाट प्लेस, राजघाट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम और सी हेक्सागन गेट नंबर 1 से फ्री बस सेवा का संचालन किया जा रहा है. यह इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को इंडिया गेट के पास छोड़ेगा जहां से आप आराम से पैदल चलकर सेंट्रल विस्टा देखने जा सकते हैं.