Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/09/2022

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सड़क हादसा हुआ है. हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों समेत 3 लोग घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, शिमला जिले से 100 किमी दूर रामपुर में यह कार हादसा पेश आया है. बुधवार दोपहर बाद सड़क से डेढ़ सौ मीटर नीचे जा गिरी. कार में दो बच्चों समेत कुल 6 लोग सवार थे.  इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दोनों बच्चे घायल हैं. मृतकों की पहचान पश्मु देवी, निरमंड (कुल्लू), गोकल चंद और ज्ञान चंद सराहान (रामपुर) के रूप में हुई है. हादसा चालक की लापरवाही से हुआ बताया जा रहा है. पुलिस ने चालक के खिलाफ़ धारा 279,337,304A के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.कार में सवार होकर 6 लोग रामपुर से मशनू की ओर जा रहे थे. तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. ग्रामीणों ने मृतक तथा घायलों को बाहर निकालकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया. प्राथमिक जांच में चालक की लापरवाही के कारण हादसे की बात सामने आई है. पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *