Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/09/2022

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और सैहब सोसाइटी कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की।
भारद्वाज ने आदेश दिए कि कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जायेगा। सैहब कर्मचारी जो कार्यलय में हैं और जो फील्ड में हैं सबको बराबर लाभ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में निर्णय हुआ कि सुपरवाइज़र के पदों पर सीढ़ी भर्ती नहीं होगी। सैहब कर्मचारियों में से ही प्रमोशन के माध्यम से ही सुपरवाइज़र के पदों को भरा जायेगा।

बैठक में भारद्वाज ने कहा की सैहब कर्मचारियों के मर्जर के मामले में वो प्रयत्नबद्ध है। इस मामले में वित्त विभाग से चर्चा की जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ