Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।19/09/2022

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी भी मनोनयन का अधिकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दे दिया है।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक बैठक में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के उस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया,जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को  प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी भी मनोनयन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्य,पदाधिकारी जैसे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित प्रदेश चुनाव समिति व हिमाचल प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में किसी भी सदस्यों के मनोनयन का पूरा अधिकार उन्हें दिया गया है।प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया,जबकि  इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने किया।बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इन चुनावों के लिये सहायक चुनाव अधिकारी शमीमा रैना की उपस्थित में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपस्थिति सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव को एकमत से पारित किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *