Spread the love

नई दिल्ली, हिमशिखा न्यूज़ 19/09/2022

दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। कैंप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से हिमाचल में भी खलबली मच गई है। अमरिंदर सिंह का हिमाचल से भी गहरा कनेक्शन है। इनका सोलन जिला के साधुपूल में अपना आवास है।इस पूरे जिले में अमरिंदर सिंह का प्रभाव रहा है। उनके भाजपा में जाने से लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि पहले ही उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए था। समर्थकों के अनुसार कांग्रेस ने उन्हें वो सम्मान नहीं दिया जो उन्हें मिलना चाहिए था।
कैप्टन के भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हैं। हिमाचल में भी कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में दो विधायक भाजपा में जा चुके है। अब एक और दिग्गज नेता भाजपा के संपर्क में बताया जा रहा है। अगले कुछ दिन में इसके शामिल होने को लेकर भी खबर सामने आ सकती है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ