Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 21/09/2022

राहुल गांधी और प्रियंका पर बयान देकर फंसी प्रतिभा सिंह, भाजपा ने घेरा

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में है। इस बार एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रतिभा कांग्रेस हाईकमान को पार्टी की कमजोरी के लिए जिम्मेदार बताकर बुरी तरह फंस गईं। साक्षात्कार का वीडियो के सामने आने के बाद प्रतिभा ने इस मामले पर अपना स्ष्टीकरण दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि एक चैनल के साक्षात्कार में मेरे बयानों को गलत तरीके से उद्धृत किया गया है। मैंने कभी भी कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार को अपमानित करने वाला कोई बयान नहीं दिया। साक्षात्कारकर्ता ने मेरे बयानों के साथ रचनात्मक स्वतंत्रता ली है, पूरे साक्षात्कार में गलत तरीके से उद्धृत किया गया है। तुरंत इस साक्षात्कार को हटाया जाए। उधर, इस मामले पर भाजपा ने प्रतिभा सिंह को घेर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उद्धृत किया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को महत्व और समय नहीं देते हैं, यही वजह है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। अब इसी बयान से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पलट रही हैं। यह कांग्रेस नेताओं की अपनी पार्टी के प्रति गंभीरता को दर्शाता है कि ऐसे नेता किसी राज्य या राष्ट्र का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं। कांग्रेस की स्थिति रामलाल ठाकुर के आंसुओं से बयान होती है। रामलाल ठाकुर का दुख कांग्रेस के भीतर की स्थिति को साफ दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी के पास एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। कश्यप ने यह बातें मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहीं।बात

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *