Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

राजधानी शिमला के कृष्णा नगर शिमला में एक व्यक्ति नजदीक लालपानी स्कूल के साथ नाले में मृत पड़ा मिला। जिसका नाम रामलाल पुत्र स्वर्गीय गोपीचंद उम्र 46 साल रिहाइश लालपानी स्कूल शिमला के पास रहता था। ये व्यक्ति आईजीएमसी पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में कार्यरत था। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मृतक रामलाल का दो व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ जिस कारण मृतक नाले में जा गिरा जिसे सिर व आंखों में चोटें आई हैं मृतक को आईएमसी ले जाया गया पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। दोनों संदिग्ध लोगों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ