Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 22/09/2022

शिमला के उपनगर मेहली में 27 साल की युवती ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या करने वाली युवती शिमला जिला के जुब्बल कोटखाई की रहने वाली बताई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है की यह युवती लॉ ग्रेजुएट थी और शिमला के जिला सत्र न्यायलय में प्रैक्टिस कर रही थी । युवती की खुदकुशी को लेकर आसपास के लोग हैरत में है। गुरुवार दोपहर को जब युवती की छोटी बहन कॉलेज से आई तो बड़ी बहन को कमरे के अंदर फंदे से झूलता देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई। बहराल अभी ये पता नही चल पाया है की आखिर युवती ने आत्महत्या क्यों की। पुलीस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलीस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ