Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 23/09/2022

अभी शादी का चूड़ा भी नहीं उतरा था, नव दंपति ने मौत को लगाया गले
हिमाचल के हमीरपुर जिला में मामला दर्ज
एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी, आईजीएमसी में तोड़ा दम
नव दंपति का शादी का चूड़ा तक नहीं उतरा था कि ऐसा क्या हुआ कि परिवार वालों के लिए दुःख भरी खबर सामने आई। मात्र एक वर्ष पहले हिमाचल के हमीरपुर जिला के बेहडवीं गांव में पति पत्नी ने मौत को गले लगा दिया। दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते तब तक दोनों ने ऐसा कदम उठाया जिससे पूरा परिवार भी सकते में है।
दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। आनन फानन में परिजनों ने नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया, लेकिन हालत बहुत नाजुक होने के चलते दोनों को डॉक्टरों ने शिमला के आईजीएमसी रैफर किया। शिमला पहुंचाने के बाद हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और दोनों ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
भोरंज के थाना प्रभारी सुरम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने किस कारण आत्महत्या की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *