Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़।25/09/2022 

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पीर सलुही और गुडारा चपलाह में बताई जन कल्याणकारी योजनाएं

लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को नटराज कला मंच नादौन के कलाकारो ने ग्राम पंचायत पीर सलुही व ग्राम पंचायत गुडारा चपलाह में गीत संगीत व लघु नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी ।
इस अवसर पर नटराज कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार ने कृषि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत सौर बाड़बंदी के लिए व्यक्तिगत स्तर पर 80 प्रतिशत व समूह आधारित फैसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी से भी लोगों को रूबरू करवाया इसके अतिरिक्त कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी प्रेरित किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत उप प्रधान पीर सलूही रविकांत, सचिव जगरूप सिंह, वार्ड सदस्य नीलम देवी, सिलाई अध्यापिका सुमन बाला और ग्राम पंचायत गुडारा चपलाह प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान दविंदर सिंह, वार्ड पंच तिलक राज, सचिव अमिता, सिलाई अध्यापिका अंजू बाला मौजूद रहे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *