Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 02/10/2022

शहरी आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गेटी थिएटर में 71 में वन्य प्राणी सप्ताह जिसका विषय हिमाचल प्रकृति का संरक्षक के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति वचनबद्ध है और पर्यावरण संतुलन के लिए कटिबद्ध है मनुष्य एवं वन्य प्राणियों के बीच संतुलन स्थापित करना आवश्यक है ताकि प्रकृति के प्रति हम अपना दायित्व निभा सके.उन्होंने युवा पीढ़ी एवं स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया और बताया कि वन विभाग ने कुदरत मे हिमालयन नेचर पार्क मे 30 लाख की लागत से निर्मित 3D सभागार का निर्माण किया है ताकि बच्चों को वन्य प्राणी एवं पर्यावरण का ज्ञान दिया जा सके.

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह मे निबंध प्रश्नोत्तरी नारा लेखन एवं पर्यावरण से संबंधित डॉक्युमेंट्री ओं का प्रदर्शन किया जाएगा जिससे पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश समाज को दिया जाएगा.

इस अवसर पर PCCF अजय श्रीवास्तव मुख्य अरणीय पाल राजीव कुमार एवं वन विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ