Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़ 14/10/2022

कुश्ती के बाद अब ताई कमांडो में गोल्ड
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोग टाली के विद्यार्थी निखिल ठाकुर ने धर्मशाला मे आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 68 किलो वजन की राज्य स्तरीय ताई कमांडो खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। निखिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, मुख्याध्यापिका आरती चौहान ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर व समस्त विद्यालय परिवार ने निखिल ठाकुर का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया । यह भी संयोग ही है कि इससे पूर्व निखिल ठाकुर की छोटी बहन गुंजन ठाकुर ने कुश्ती में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्राओं की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा दोनों भाई बहन अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने भी खेलकूद शिक्षक रामलाल सूर्या दोनो विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी है । गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय के 18 से अधिक विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है और आशा है कि इस माह एवं नवंबर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थी राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय वा जिला का नाम ऊंचा करेंगे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *