Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।04/11/2022 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप् ने प्रैस में बयान जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए 6 नंवबर 2022 को पुरे प्रदेश में महा जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया हैं। इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता जनसम्पर्क करेंगे तथा पत्रक बाटेंगे। यह जनसम्पर्क अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा तथा इस जनसम्पर्क अभियान मंे राष्ट्रीय, प्रदेश, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे। यह महा जनसम्पर्क अभियान एक विधानसभा क्षेत्र में 4-6 घंटे तक चलेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ