Spread the love

बिलासपुर,हिमशिखा न्यूज़।23/11/2022 

बिलासपुर में सत्य साईं सेवा समिति द्वारा भगवान श्री सत्य साईं काजन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्राका आयोजन भी किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की तथा महाराज कीमहिमा का गुणगान किया। यह शोभायात्रा नगर के डियारा सेक्टर से शुरू होकरमुख्य बाजार, रौड़ा सेक्टर की परिक्रमा करते हुए वापिस डियारा सेक्टरपहंुची। जहां पर पीपल के पेड़ के नीेचे सभी श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकरश्री सत्य साईं बाबा जी की आरती की और इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर समिति के प्रधान उमेश गौतम ने बताया कि सत्य साईं बाबा का
जन्मदिन बिलासपुर में बड़ी ही श्रद्धा से मनाया गया। उन्होंने कहा किभगवान श्री सत्य साई बाबा का संदेश दुनिया में केवल प्रेम फैलाना है।उन्होंने कहा कि सभी धर्म, सभी जातियां और सभी वर्ग ईश्वर की संतान है
तथा सभी को आपस में प्रेम से रहना चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *