Spread the love

हिमशिखा न्यूज़,शिमला


हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान एवं प्रदेश मुख्य प्रेस सचिव व प्रवक्ता कैलाश ठाकुर की अगवाई मे निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा से मिला और स्कूल प्रवक्ता न्यू की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने के लिए संघ की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने निदेशक उच्च से शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की जिस पर निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने संघ के पदाधिकारियों को इसी महीने पदोन्नति करने का आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा जैसे ही एसीआर डोजियर व अन्य औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी उसी वक्त हम डीपीसी करके स्कूल प्रवक्ता न्यू की पदोन्नति सूची जारी कर देंगे ,संघ को उम्मीद है कि फरवरी माह में ही प्रवक्ताओं की भी पद्धतियां हो जाएंगे जिससे एक और तो स्कूलों में प्रवक्ताओं के खाली पद भर जाएंगे जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी वहीं दूसरी ओर लंबे समय से रुकी पदोन्नति भी बहाल हो जाएंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ