Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।15/12/2022 ​

कृषि विभाग का डी.बी.टी. पोर्टल 17 दिसम्बर, 2022 से शुरू हो जाएगा

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस वर्ष 2022-23 में केन्द्रीय प्रायोजित योजना कृषि अभियान्त्रिकी उप मिशन के अन्तर्गत ट्रैक्टर, पावर टिलर, पावर वीडर रोटावेटर, क्राप रीपर, पोटेटो प्लांटर, मोल्ड बोल्ड प्लौ, लेज़र लैंड लैवलर, सुपर सीडर, मल्टी क्राप थ्रेशर इत्यादि उपदान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी. पोर्टल ं agrimachinery.nic.in ) के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी इस माध्यम से ही उपदान हेतु आवेदन कर सकता है। यह पूर्णतया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रहेगा। इससे पहले जो भी आवेदन कृषि विभाग में दिए गए हैं उन्हें रद्द समझा जाए। इस वर्ष के आवेदन केवल इसी वर्ष के लिए वैध होंगे। मशीनरी का आबंटन बजट की उपलब्धता व वरिष्ठता के अनुसार ही किया जाएगाा। यह पोर्टल दिनांक 17 दिसम्बर, 2022 से सक्रिय हो जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ