Spread the love

समीर रंजन दास ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री को पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 के लिए आमंत्रित किया

उड़ीसा के स्कूल एवं जन शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समीर रंजन दास ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।उन्होंने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खू को 13 से 29 जनवरी, 2023 तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में आयोजित होने वाले पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप-2023 में गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ