Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।03/01/2023

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही कसुपंटी कांग्रेस -भोटका
कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में  पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का कांग्रेस श्रेय ले रही है ।  कसुपंटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जिन तीन सड़कों का जिक्र कर रहें हैं वह भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई है । वर्तमान कांग्रेस सरकार तो अभी तक अपना मंत्रीमंडल भी गठित नहीं कर सकी है ।  जिसके चलते  अभी तक कोई केबिनेट बैठक हुई है । जिसमें तीन सड़कों को स्वीकृति मिल जाती । उन्होने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जनता की मांग पर कसुपंटी विस के कोटी व बलदेंया में उप तहसील के अलावा सतलाई और सतोग में पटवार सर्कल तथा पीरन में पशु अस्पताल  खोले गए थे जिन्हें कांग्रेस सरकार ने बिना पुष्टि किए बंद कर दिए गए  जोकि कसुपंटी की जनता के साथ एक कुठाराघात है । बीते 20 वर्षों से कसुपंटी में कांग्रेस का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कायम है इसके बावजूद भी कसुपंटी विकास के क्षेत्र में प्रदेश में सबसे पिछड़ा हुआ निर्वाचन क्षेत्र है । उन्होने सरकार से मांग की है कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए राजस्व संस्थानों को जनहित में दुबारा खोला जाए ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ