Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।01/02/2023 

सबसे बड़े हॉस्पिटल IGMC के डॉक्टर लंबी छुट्‌टी पर जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को आज से अपने डॉक्टरों को कमी खेलेगी। उन्हें करीब एक महीना काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि 50% स्टाफ जो पहले से छुट्टी पर था, उसकी वापसी हो गई है, लेकिन आज से बाकी डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं।IGMC में डॉक्टरों को 2 शिफ्टों में छुट्टी दी गई, जिसमें फर्स्ट शिफ्ट में हॉस्पिटल का 50% स्टाफ गया था। बाकी के डॉक्टर मरीज का इलाज कर रहे थे। अब दूसरी शिफ्ट को अवकाश पर भेजा गया है। 36 डिपार्टमेंट के डॉक्टर आज से 38 दिन की छुट्टी पर रहेंगे। वे 9 मार्च को ड्यूटी पर लौट आएंगे।

दूरदराज के मरीजों को होगी परेशानी
जो मरीज गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और रूटीन चैकअप के लिए IGMC आते हैं या दूरदराज के इलाकों से आते हैं, उन्हें उनके डॉक्टर नहीं मिलेंगे। हालांकि इस दौरान ड्यूटी कर रहे दूसरे डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए हॉस्पिटल में होंगे, लेकिन जो मरीज एक ही डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं, वह परेशानी उठाएंगे। अब दूसरे डॉक्टर से इलाज करवाना पड़ेगा। इसके अलावा मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में लंबी लाइन में लगना पड़ेगा।

हर साल जाते है डॉक्टर छुट्टी पर
IGMC की प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर का कहना है कि डॉक्टरों का यह अवकाश प्रतिवर्ष होता है। सर्दियों के समय में कम मरीज अस्पताल में पहुंचते हैं, इसलिए सर्दियों में डॉक्टरों को छुट्टी पर भेजा जाता है। मरीजों को थोड़ा इंतज़ार जरूर करना पड़ता है, लेकिन 50 फीसदी डॉक्टर हमेशा अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *