Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।07/02/2023 

रोहड़ू क्षेत्र के ब्रासली सीमा रंताड़ी में विश्व बैंक पोषित बागवानी में विकास लाने के लिए आरम्भ की गई परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का आज मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को इसका जल्द लाभ प्राप्त हो सके ।
उन्होंने सीमा में एक करोड़ 13 लाख रूपए तथा ब्रासली में 58 लाख रूपए की लागत से बनने वाले टेंकों के निर्माण में तत्परता लाते हुए कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए । उन्हांने अधिकारियों को बगीचों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुलझाने तथा नई तकनीकी से बगीचों को तैयार करने की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए भी निर्देश दिए ।
इस दौरान राहडू कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव, विश्व बैंक परियोजना प्रभारी डा0 प्रबल ठाकुर, उद्यान विभाग से डा0 संजय चैहान, बागवानी विषय विशेषज्ञ कुशाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे । 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *