Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।13/01/2023 

फैक्ट्री से निकलने वाले रासायनिक तत्वों से किसानों की 150 भूमि हो रही प्रभावित-डाॅ0 तंवर
शिमला 13 फरवरी । हिमाचल किसान सभा की एक टीम ने ऊना जिला का दौरा किया । किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर ने रसायनिक प्रदूषण से प्रभावित किसानों की बैठक करते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए संगठित होने की अपील की और  किसानों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को राज्य सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उठाया जाएगा । समाधान न होने की स्थिति में किसान सभा संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी ।
डाॅ0 तंवर ने बताया कि हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित एक रसायनिक पीसीएल नाम का उद्योग कार्यरत है । यह  उद्योग पहले पंजाब सरकार इसे  पंजाब एल्कलीज केमिकल लिमिटेड के नाम से चलाती थी, लेकिन पिछली कोंग्रेस सरकार ने इस उद्योग को निजी हाथो में बेच दिया ।  अब यह उद्योग प्रोमो केमिकल लिमिटेड  के नाम से चल रहा है और इसमें कास्टिक सोडा, एचसीएल हाईडरो क्लोरिक, क्लोरिन गैस, सोडियम क्लोराइड, जैसे रसायन बनते और इस्तेमाल किए जाते है। जिसके कारण इस उद्योग से निलकने वाले केमिकल वेस्टेज से स्थानीय लोगो की जमीन बंजर बनने की कगार पर पहुँच गई है ।  केमिकल उद्योग अपनी वेस्टेज को ट्रीटमेंट प्लांट में न डाल कर पिट में छोड़ रहा है जिससे भूजल प्रदूषित हो चूका है । लोगांे ने शंका जताई है   कि शायद इस उद्योग ने रिवर्स ड्रैनिंग के जरिए काॅमिकल बेस्टेज को  सीधा भूजल में मिला दिया है ।
उन्होने बताया कि  इस क्षेत्र का भूजल मनुष्य के उपयोग तथा  सिंचाई के काम में नहीं आ रहा है।  क्योकि पानी में  भारी मात्रा में कैमिकल घुल चूका है, इस पानी से सिंचाई करने से फसल खराब हो जाती है । इसके अतिरिक्त अक्सर इस उद्योग से गैस लीक होती रहती है जिससे फसल तो खराब होती ही है जिसका दुष्प्रभाव स्थानीय लोगो के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
डाॅ0 तंवर ने बताया कि इस  क्षेत्र के 15 गांव की करीब 150 एकड़ जमीन और करीब तीस हजार की आबादी प्रभाबित हो रही है । बताया कि विशेषकर  बच्चो पर इसका ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ रहा है जिस कारण बच्चों का    मानसिक और शरीरिक विकास सही परिप्रेक्ष्य में नहीं हो पा रहा है ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ