Spread the love

डाडासीबा ,हिमशिखा न्यूज़।16/02/2023 

लेक व्यू मॉडल हाई स्कूल नंगल चौक में गुरुवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया इसमें बतौर कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना दीप प्रज्वलित करके की गई बच्चों ने समारोह के दौरान कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए इसमें पहाड़ी नाटी गिद्दा ,हरियाणवी ,लोक नृत्य, देशभक्ति गीत ,लघु नाटक शामिल रहे वही स्कूल के मुख्य अध्यापक वरिंदर सिंह ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी उन्होंने बताया सत्र 21- 22 में 10 वीं परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत 13 बच्चे मेरिट में स्थान पाया 10वीं की छात्रा समीक्षा ने 95 परसेंट अंक प्राप्त किए इस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया स्कूल के प्रबंधक सेवानिवृत्त हेड मास्टर गुरदास राम ने स्कूल में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया मुख्य अतिथि ने बच्चों को कड़ी मेहनत कर जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख दी और बच्चों को खेलकूद में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया एसएमसी प्रधान रतन चंद कौडल, पूर्व प्रधान धर्मचंद, व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजिंदर सिंह सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलदीप सपेहिया, पंचायत प्रधान देवराज लग, अनूप ठाकुर पंचायत भनेड़, जिला परिषद पुष्पा मन्हास, निधि कंवर सहित अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *