शिमला,हिमशिखा न्यूज़।17/02/2023
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त की माताश्री शारदा देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया हैं।
प्रतिभा सिंह ने संजय दत्त से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान व पूर्व पार्षद राकेश चौहान के पिताश्री अमर सिंह चौहान के निधन पर भी दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।