Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।14/03/2023 

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया हैं।

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि 8 सदस्यीय कमेटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रमीण विकास मंत्री राणा अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अतिरिक्त ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह व गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा को शामिल किया गया हैं

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ