Spread the love

काँगड़ा
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना कांगड़ा को गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2024 की वार्षिक रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। यह पुरस्कार थाना प्रभारी और अधीनस्थ स्टाफ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, कर्तव्यपरायणता और जनता के प्रति संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह उपलब्धि कांगड़ा पुलिस की निरंतर मेहनत, प्रभावी अपराध नियंत्रण और लोकहित में किए गए प्रयासों का परिणाम है। उक्त पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न मानकों जैसे अपराध नियंत्रण, त्वरित समस्या निवारण, जन शिकायतों के समाधान, प्रशासनिक दक्षता और जनसहयोग को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार न केवल थाना कांगड़ा की उपलब्धियों को उजागर कस्ता हैं, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान पुलिस बल की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाने के लिए प्रोत्साहित कस्ता

इसके अतिरिक्त, दिनांक 18.01.2025 को पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश, द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान कांगड़ा पुलिस थाना की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई गई।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ