Spread the love

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल कैडर के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन परिवीक्षाधीन अधिकारियों में अभिषेक, गौरवजीत सिंह और मेहर पंवर शामिल थे।
राज्यपाल ने आईपीएस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को उनसे बहुत आशाएं हैं और जिले में एक अधिकारी के रूप में लोग उन पर विश्वास करते हैं और अपनी सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करें और भ्रष्टाचार मुक्त समाज तथा हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। शिव प्रताप ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ