Spread the love

राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेंट किया स्मृति चिन्ह

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शिमला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की और संकट मोचन मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के परिजन भी उनके साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने तारादेवी मन्दिर में भंडारा ग्रहण किया।


राज्यपाल ने राष्ट्रपति को राम दरबार स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ