Spread the love

गर्मियों में हर साल जंगलों में आगजनी की घटनाएं सामने आती है जिससे बेशकीमती वन संपदा जल कर खाक हो जाती है। जंगलों में हर रोज चीढ़ की पत्तियों में आग लगने की घटनाएं पेश आ रही है। फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के फायर अलर्ट पोर्टल से सैटेलाइट के द्वारा आग लगने की घटनाएं चिन्हित हो रही हैं। जिला मंडी के बलद्वाड़ा फोरेस्ट रेंज के तहत बैरकोट जंगल में भीष्ण आग लगने की सूचना उस वक्त मिली जब शनिवार सुबह ग्राम वन विकास समिति सरोवा की बैठक चल रही थी। उसी वक्त वीएफडीएस के सभी सदस्य एक किलोमीटर पैदल चल कर मौके पर पहुंचे। जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की। वन मंडल सुकेत के तहत जाइका प्रोजेक्ट में सेवारत हिमाचल प्रदेश वन सेवा से सेवानिवृत अधिकारी वीपी पठानिया, एसएमएस सुकेत विजय कुमार, वीएफडीएस सरोवा के प्रधान रोशन लाल की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि कई घंटों तक मशक्कत के बाद आग बुझाई। बता दें कि फायर सीजन के दौरान आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और जाइका प्रोजेक्ट की टीम हर वक्त मुस्तैद है। सीपीडी जाइका समीर रस्तोगी ने जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए जाइका और वन विभाग की टीम के कार्यों की सराहना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ