Spread the love

गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल में दो रैलियां करेंगे । पहले अमित शाह ऊना जिले के अंब में मेला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। अमित शाह अंब में सुबह करीब 9 बजे रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाह कांगड़ा के लिए रवाना होंगे और सुबह करीब 11:30 बजे कांगड़ा के जोरावर स्टेडियम में शाह जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां पर अमित शाह कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के लिए जनता से मतदान की अपील करेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ