Spread the love

वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ शिमला को मिली नई कार्यकारिणी, अमन शर्मा अध्यक्ष

शिमला। वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ, वन वृत्त शिमला की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को मिसट चैंबर खनीनी शिमला में आयोजित चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता संघ के हिमाचल प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा ने की। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी को निरस्त करने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ने पूर्व कार्यकारिणी की ओर से किए गए कार्यों और प्रयासों की जानकारी साझा की।

नई कार्यकारिणी में अमन शर्मा को अध्यक्ष, योगेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और लायक राम को महासचिव चुना गया। अंकुश चौहान, सुमन शर्मा, बबीता ठाकुर, यशवंत वर्मा और महेश शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पवन ठाकुर और भीम संयुक्त सचिव, अनीता कौशल कोषाध्यक्ष तथा नीरज हरनोट और जया को प्रेस सचिव चुने गए। कपिल और पंकज कानूनी सलाहकार, जबकि विपिन नेगी, तोता राम, राजीव, शशिकांत और सुनील को मुख्य सलाहकार बनाया गया।

बैठक में वन बीट और ब्लॉक स्तर पर वन रक्षकों व वन खंड अधिकारियों को पेश आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और सेवा संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में विभिन्न वन मंडलों के निर्वाचित प्रतिनिधि और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ