Spread the love

सीएम पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस चिंतपूर्णी का प्रदर्शन, भाजपा विधायक सुधीर शर्मा  का फूंका पुतला

अंब : धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ब्लाक महिला कांग्रेस चिंतपूर्णी ने अंब में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लाक महिला अध्यक्ष निशा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और उनकी टिप्पणी की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उनके खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहते हुए नेताओं को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। तृप्ता ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने सुधीर शर्मा की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसका जिला से लेकर ब्लाक स्तर पर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनहित में लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में व्यक्तिगत राजनीतिक विरोध के चलते मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक अथवा अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने सुधीर शर्मा से अपनी उक्त टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, प्रदेश सचिव राजिन्द्र कौर, जिला महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, हरोली की अध्यक्ष सुखविन्द्र कौर, बीडीसी अध्यक्ष शारदा देवी, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमारी, जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, किरण देवी. बीडीसी सदस्य शकुंतला देवी, रंजना देवी,  पोलियां परोहितां की पूर्व प्रधान मंजू बाला, अंकिता शर्मा, महिला मंडल चुरूडू की प्रधान मधु बाला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा. रविंद्र शर्मा, ओबीसी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, ब्लाक महासचिव संदीप कुमार शिपू, अल्पसंख्यक सेल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रशाद खान, पूर्व पार्षद रितेश शर्मा, मैड़ी के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र कुमार काका व डा. विभीषण धीमान आदि मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ