Spread the love

पाबंटा साहिब ,हिमशिखा न्यूज़ 

पांवटा साहिब क्षेत्र के विश्राम गृह में मंगलवार को महिला ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर डाली। यहां काफी समय तक हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। महिला का आरोप है कि ट्रेनी पटवारी उसे लंबे समय से फोन कर परेशान कर रहा है और मोबाइल पर गलत संदेश भी भेजता आ रहा है। मंगलवार को महिला ने आरोपी को विश्राम गृह में बैठा देखते ही उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान जमकर हंगामा बरपा।बताया जा रहा है कि ट्रेनी पटवारी काफी समय से परेशान कर रहा है। पिछले एक माह से महिला एक प्रमाण पत्र बनवाने को पटवारखाने के चक्कर काट रही थी।जहां, ट्रेनी पटवारी उसे बिठा कर रखता था। बाद में आरोपी युवक फोन करने लगा व मोबाइल पर संदेश भेज कर परेशान करने लगा। मंगलवार को अचानक ही पांवटा साहिब विश्राम गृह परिसर में महिला को अचानक ट्रेनी पटवारी दिखा। महिला ने देखते ही जमकर धुनाई शुरूकर दी। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने आरोपी को महिला से छुड़वाया। वहीं, नियमित पटवारी पर भी आरोप लगे हैं। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शिकायती मिली है। आरोपी व महिला से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ