Spread the love

तीसा,हिमशिखा न्यूज़

 चंबा के तीसा उपमंडल के सुईला गांव में एक घर में आग लगने के कारण पति-पत्नी व दो बच्चों की जलकर दुखद मौत हो गई है। आग की चपेट में नौ पशु भी जलकर मर गए हैं। घटना रविवार रात की है। रात 11 बजे एक घर में सुईला गांव  एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भंयकर रूप ले लिया, जिसमें पति-पत्नी  सहित दो बच्चे व नौ पशु जलकर मर गए।

आधिकारिक सूचना के अनुसार यह घटना जिले के सुइला गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसकर कुछ जानवरों की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त विवरण की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।विधानसभा उपाध्यक्ष ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मृतकों की पहचान देसराज (30) व उनकी पत्नी डोलमा (25) और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *