Spread the love

हमीरपुर(हिमशिखा न्यूज़ )

कमलेश कुमारी ने डीसी संग लिया मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा
 हमीरपुर 30 अक्तूबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 2 नवंबर को प्रस्तावित भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को विधायक कमलेश कुमारी ने उपायुक्त देवाश्वेता बनिक और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ भोरंज और कंजयाण में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कंजयाण में उदघाटन-शिलान्यास स्थल और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
  इसके बाद विधायक ने भोरंज के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी, भाजपा मंडल महामंत्री चमन लाल, अशोक कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ