Spread the love

मोहाली,हिमशिखा न्यूज़ 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली और सीबीएसई की ओर से भी एनसीसी को इलेक्टिव विषय घोषित किया- लेफ्टिनेंट अमन ज्योति

पंजाब बटालियन एनसीसी गुरदासपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित शर्मा बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल अंकुश नगियाल और एडमिन अफसर कर्नल अजीत सिंह डिल्लो के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट अमन ज्योति एनसीसी अफसर ने बताया कि देशभर के सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड द्वारा एनसीसी को अहमियत दी जा रही हैं। प्रदेश में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली और सीबीएसई की ओर से भी एनसीसी को इलेक्टिव विषय घोषित किया गया है। जहां पहले जो विद्यार्थी एनसीसी को अपनी रूचि के अनुसार रखते थे, उन्हें सिर्फ एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर की तरफ से बी-सर्टिफिकेट दिया जाता था लेकिन अब एनसीसी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से इलेक्टिव विषय बनाने पर विद्यार्थियों को ग्रुप हेड क्वार्टर की तरफ से बी सर्टिफिकेट के साथ-साथ बोर्ड की तरफ से मिलने वाले सर्टिफिकेट पर भी इसका इंद्राज होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से एनसीसी रखने वाले विद्यार्थियों को 1 सप्ताह में 6 थ्योरी और 3 प्रैक्टिकल पीरियड लगाने अनिवार्य होंगे ताकि वह एनसीसी अफसर और यूनिट के परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ से सैनिक प्रशिक्षण में कुशलता हासिल कर सकें । एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए 1 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस मार्क्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने के लिए, 2 से 3 प्रतिशत B.Ed में एडमिशन लेने के लिए और 5 प्रतिशत बोनस मार्क्स पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में दाखिला के लिए अतिरिक्त देने का  प्रावधान भी है l इस मौके पर बटालियन के सूबेदार मेजर मलकीत सिंह भी मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ