Spread the love

ऊना,हिमशिखा न्यूज़ 

कर्नल डायरेक्टर रिक्रूटिंग एआरओ शिमला शालव सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च 2021 से 3 अप्रैल 2021 तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में हुई भारतीय सेना की सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक स्टोरकीपर तकनीकी भर्ती में शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण में सफल हुए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 30 मई 2021 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में आयोजित होनी थी, जो कोरोना वायरस महामारी की पाबंदियों के कारण स्थगित की गई है।
उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा की अगली तिथि उचित समय पर अखबार के माध्यम से दी जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ