Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। जिसके चलते प्रदेश मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्षों और पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई। साथ ही प्रदेश के जनहित के मुद्दों को किस तरह से जनता के बीच में लेकर जाना है और भाजपा सरकार को कैसे घेरना है इसको लेकर विस्तृत चर्चा की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्षों और पार्टी प्रवक्ताओं के साथ मीटिंग कर पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने और पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए मंथन किया गया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ