Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मोहित ठाकुर ने मीडिया के द्वारा छात्र हितों की मांग उठाई जिस में सबसे अहम स्टेशनरी शॉप्स को खोलने की मांग की गई है मोहित ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस विषय को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश भर में पूर्ण तरीके से लॉकडाउन जारी है और वहीं दूसरी और छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं लग रही है ऐसे में प्रदेश भर के लाखों छात्र छात्राएं शिक्षा से वंचित रह रहे हैं क्योंकि स्कूल व कॉलेज द्वारा होमवर्क व असाइनमेंट दी जा रही है जिस को पूरा करने में छात्र असमर्थ है क्योंकि स्टेशनेटियरी की दुकानें बंद है और स्टेशनरी की दुकानें बंद रहने से छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मोहित ठाकुर ने कहा है कि उनका सरकार से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द स्टेशनरी की दुकानें खोली जाए और छात्रों की इस विकट परिस्थितियों में सहायता हो सके ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ