Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

कोविड टीकाकरण रणनीति के लिए स्टेट स्टियरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में स्टेट स्टियरिंग कमेटी की चैथी बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए जनजातीय तथा दुर्गम क्षेत्रों के लिए आॅन-साइट शेड्यूल बुक करने की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि जनजातीय तथा दुर्गम क्षेत्रों के लिए रणनीति के अनुसार आॅन-साइट पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन जनजातीय तथा दुर्गम क्षेत्रों में स्थानीय जिला प्रशासन शत प्रतिशत आॅनलाइन बुकिंग या आॅन-साइट पंजीकरण करवा सकता हैं। संबंधित उपायुक्त टीकाकरण केंद्रों में भीड़ एकत्र न हो, इस संबंध में योजना तैयार करेेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि गैर जनजातीय तथा अन्य क्षेत्रों में केवल आॅनलाइन शेड्यूल बुकिंग के माध्यम से ही सत्र् प्रदर्शित किए जाएगे। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों से केवल आॅनलाइन शेड्यूल बुक करने के बाद ही कोविड टीकाकरण केंद्र पहुंचने का आग्रह किया हैं। यदि बुकिंग करने वाले लाभार्थियों की अनुपस्थिति के कारण स्लाॅट खाली रहते है तो उसी सत्र् के लिए टीकाकरण वाले दिन अधिकतम 9 लाभार्थियों के लिए सत्र् दोबारा आॅनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा ताकि वैक्सीन की कम से कम वेस्टेज हो।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ