Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जिलाधीश महोदय के दफ्तर के बाहर देश में महिला उत्पीड़न के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं चाहे हम हिमाचल में गुड़िया केस  की बात करें या  हाथरस केस की बात करें या  हरियाणा में दिनदहाड़े सड़कों में हुई लड़की की हत्या की बात करें इस तरह के मामले दिन प्रतिदिन इस देश में आ रहे हैं और सरकार से आरोपियों को सरक्षण  मिल रहा है उसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद एडीसी महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने यह मांग की कि जल्द से जल्द इन आरोपियों को सजा दी जाए इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष  प्रवीण मिन्हास प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा,मोहित ठाकुर,यासीन भट्ट, प्रदेश सचिव रजत राणा ,प्रकाश कानयाल ,सोनिया, कोटशेरा महाविद्यालय के अध्यक्ष  डैन्नी पंगवाल आदि मौजूद रहें

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ