Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

दिव्य हिमाचल समूह ने मुख्यमंत्री कोविड फंड में अंशदान किया

दिव्य हिमाचल के ब्यूरो प्रमुख मस्त राम डलैल ने दिव्य हिमाचल समूह की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए एक लाख रुपये का चैक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए दिव्य हिमाचल समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का अंशदान संकट के समय गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।दिव्य हिमाचल के विशेष संवाददाता शकील कुरैशी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ