Spread the love

शिलाई,हिमशिखा न्यूज

शिलाई में टिम्बी-बकरास मार्ग  वाहन के खाई में गिरने से 9 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हुई। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तुरंत ही रेस्क्यू शुरू कर दिया था। मगर अधिकतर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चडेऊ से बारातियों को लेकर बोलेरो कैंपर बकरास की तरफ जा रही थी। पशोग नामक जगह पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बोलेरो कैंपर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही शिलाई से थाना प्रभारी व एसडीएम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन बताया ये जा रहा है कि अधिकतर युवा ही इस वाहन में सफर कर रहे थे। शिलाई क्षेत्र में में हादसे के बाद शोक की लहर है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि 9 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार मिला है। फिलहाल ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वाहन में कितने लोग सवार थे। कुछ देर बाद वो भी घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे।

हालांकि इस मार्ग पर कई जगहों पर क्रैश बैरियर लगे हैं, मगर जिस जगह हादसा हुआ है, वहां क्रैश बैरियर थे या नहीं, इस बात की भी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा एक से दो घंटे पहले का बताया जा रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ