Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश में महंगाई पर आखिर हिमाचल कांग्रेस जाग गई है| महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से डीसी कार्यालय तक जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने किया। इस दौरान अनोखा प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने आलू प्याज की मालाएं गले मे डाल सरकार विरोधी नारेबाजी की।स दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार को कोसते हुए कहा कि इसकी गलत नीतियों के चलते आज देश को बहुत बुरा दौर देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना खजाना भरने में लगी है।उन्होंने कहा कि आज गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का जीना मुश्किल होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक तरफ आलू,प्याज,दालों व आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहें है तो दूसरी तरफ सरकार बिजली, पानी व अन्य करो के बोझ से लोगों को दबा रही है।उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते सरकार ने प्रदेश के लोगों को कोई भी राहत नही दी। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से एक ज्ञापन भी दिया। जैनब ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी के लिए इनकी संवेदना खत्म हो चुकी है।उन्होंने कहा कि सरकार जमाखोरी को बढ़वा दे रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का किसी भी चीज़ पर कोई नियंत्रण नहीं है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ